top of page

DM सविन बसंल ने बढ़ाया एलपीजी स्टॉक, सुनिश्चित किया हर घर में समय पर गैस सिलेंडर

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 1 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु जिले में क्षेत्रवार क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया। आज क्यूआरटी टीम ने सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर आज कुल 27 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित दर्ज की गईं। कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जिले में 16786 घरेलू और 1193 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। वर्तमान में जिले में घरेलू गैस का 27235 और व्यवसायिक गैस का 2532 सिलेंडर उपलब्ध है। DM सविन बसंल ने सुनिश्चित किया कि दोनों प्रकार के गैस सिलेंडर का लोड लगातार बढ़ता रहे और किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी न हो।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि DM सविन बसंल के निर्देशानुसार एलपीजी गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 
 
bottom of page