top of page


SGRRU में परिणाम आधारित शिक्षा पर शिक्षकों का मंथन, नवाचार और स्टार्टअप से संवरेंगे विद्यार्थियों के भविष्य
देहरादून। उच्च शिक्षा को केवल डिग्री अर्जित करने तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक कौशल, नवाचार और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित 'परिणाम आधारित शिक्षा श्रृंखला-1' में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल आधारित शिक्षा, स्टार्टअप, उद्यमिता और सामाजिक विकास जैसे महत्
Uttarakhandnews Network
2 दिन पहले


कैंसर चिकित्सा के वैश्विक मंच पर SGRR की मजबूत उपस्थिति, यूरोपीय विशेषज्ञों के साथ शोध पर मंथन
देहरादून। कैंसर के उपचार और सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं चिकित्सा सहयोग को नई दिशा देने की पहल में श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने महत्वपूर्ण भागीदारी की। उन्होंने 24 और 25 सितंबर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय पहल का उद्देश्य कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के साथ चिकित्सा सु
Uttarakhandnews Network
3 दिन पहले


श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की बड़ी अकादमिक पहल, सीसीआरएच से हुआ समझौता
देहरादून। उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक सहभागिता को विस्तार देने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं
Uttarakhandnews Network
3 दिन पहले


डर्बन में जीता स्वर्ण, अब ग्लासगो पर नजर; एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास तैयार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे खिलाड़ी हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। खेल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और अनुशासन की पहचान बना चुके हर्ष के सामने अब ग्लासगो की मैट पर देश के लिए दमदार प्रदर्शन की चुनौती है। प्रतियोगिता से पहले शुक्रवार को हर्ष ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं एसजीआरआर विश्वविद्यालय के
Uttarakhandnews Network
4 दिन पहले


एसआरएचयू में फार्मेसी के भविष्य पर वैश्विक संवाद, तकनीक और मानवीय संवेदना के संगम पर जोर
देहरादून/डोईवाला। स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के साथ फार्मासिस्ट की पारंपरिक भूमिका भी दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रह गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लिनिकल फार्मेसी, फार्माकोविजिलेंस और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच भविष्य के फार्मासिस्ट की भूमिका किस तरह विकसित होगी, इस पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में गंभीर विमर्श हुआ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एसआरएचयू के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल स
Uttarakhandnews Network
4 दिन पहले


मानव शरीर पर कम विकिरण, आपदा में बेहतर संचार—शिव कुमार सिंह के शोध ने दिखाई नई राह
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान भूस्खलन, बादल फटने, अचानक बाढ़ और नदी के तेज बहाव जैसी आपदाओं में लापता यात्रियों की पहचान और तलाश में भविष्य में वियरेबल संचार तकनीक मददगार साबित हो सकती है। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शिव कुमार सिंह ने “डिजाइन ऑफ वियरेबल एंटीना फॉर वायरलेस बॉडी एरिया नेटवर्क” विषय पर शोध करते हुए छोटे आकार के ऐसे एंटीना की डिजाइन और
Uttarakhandnews Network
4 दिन पहले


इंदिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर पर मंथन, जागरूकता से जीत की मुहिम तेज
देहरादून। ब्लड कैंसर के प्रति जागरूकता और मरीजों में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, कैंसर सर्वाइवर्स, विद्यार्थियों और अस्पताल स्टाफ ने एक स्वर में “कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी” का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार, बचाव और मरीजों के मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की।
Uttarakhandnews Network
4 दिन पहले


एनएसएस शिविर में डॉ. राजे नेगी का संदेश—मोबाइल नहीं, मैदान चुनें बच्चे
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर एकदिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं के स्वागत गान से हुआ। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच
Uttarakhandnews Network
5 दिन पहले


नैनो गाय से शहरी गोपालन तक—एसजीआरआरयू विकसित करेगा संभावित मॉडल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में आंध्र प्रदेश के रमन्यापेट नादीपथी की नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गायों में शामिल है। देहरादून में पहली बार नैनो गाय के वैज्ञानिक पालन-पोषण और अध्ययन की पहल से पशु प्रेमियों में उत्साह है। एसजीआरआरयू के कृषि वैज्ञानिक, शोधार्थी, फैकल्टी और पशु चिकित्सक नैनो गाय के स्वास्थ्य, पोषण, प्रजनन, दूध की गुणवत्ता और उत्तराखंड की जलवायु में इसके अनुकूलन का अध्ययन करेंगे।
Uttarakhandnews Network
6 दिन पहले


जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच एसजीआरआरयू में कृषि वैज्ञानिकों का महामंथन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज की ओर से 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वानिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच कृषि, बागवानी और वानिकी को अधिक टिकाऊ एवं जलवायु-लचीला बनाने के उपायों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने मंथन किया। सम्मेलन का विषय “कृषि, बागवानी एवं वानिकी : जलवायु-लचीली फसल प्रणालियों के लिए नवाचार” रहा। हाइब्रिड मोड में आयोजित सम्मेलन में 200 से अध
Uttarakhandnews Network
20 सित॰


लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता तक, मातृशक्ति ने मोदी-धामी के प्रयासों को गीतों में सराहा
देहरादून। शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं और उनके प्रभाव को महिलाओं ने गीतों के माध्यम से स्वर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गीत प्रस्तुत किया। ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत ने समारोह के माहौल को भावपूर्ण बना दिया। संवाद के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Uttarakhandnews Network
19 सित॰


श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
देहरादून। गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। शनिवार को श्री झण्डे जी परिसर में दिनभर गुरुवाणी के स्वर गूंजते रहे और देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि पर शीश नवाकर श्रद्धा अर्पित की। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किय
Uttarakhandnews Network
19 सित॰


SGRRU में यूथ कनेक्ट: सोशल मीडिया उपभोक्ता नहीं, तकनीक के नवाचारी बनें युवा
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) एवं अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम के संयुक्त तत्वावधान में SGRRU के ऑडिटोरियम में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने के साथ ही इनोवेशन, आधुनिक तकनीक और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार और ज्ञान के आधार
Uttarakhandnews Network
18 सित॰


SGRRU की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: एआई बने विकास का माध्यम, विरासत और प्रकृति का संतुलन रहे आधार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुशासन और सतत विकास की संभावनाओं पर व्यापक मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि एआई शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है,
Uttarakhandnews Network
18 सित॰


PM मोदी के जन्मदिवस पर बदरी-केदार में गूंजे वैदिक मंत्र, हेमंत द्विवेदी बोले—दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
देहरादून/बदरीनाथ-केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर श्री बदरीनाथ धाम में विशेष महाभिषेक और श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। श्री बदरीनाथ धाम में प्रदेश
Uttarakhandnews Network
18 सित॰


यमुना तट पर धामी का विकास मॉडल, MDDA ने बनाया सुविधाओं से लैस घाट—तिवारी बोले, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा विस्तार
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरिपुर कालसी स्थित यमुना तट आस्था, संस्कृति और विकास के संगम का साक्षी बना। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 2100 दीपों से यमुना तट जगमगा उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ मां यमुना की आरती में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा 7.52 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 170 मीटर लंबे स्न
Uttarakhandnews Network
18 सित॰


तनाव को दबाएं नहीं, संवाद करें—एसजीआरआरयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को दिया अहम संदेश
देहरादून। उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और संवेदनशील व्यक्तित्व का निर्माण भी है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईक्यूएसी सेल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन,
Uttarakhandnews Network
17 सित॰


SRHU में आस्था के साथ तकनीक का संगम, विश्वकर्मा पूजन में संस्थान और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
देहरादून/डोईवाला। सृजन, शिल्प और तकनीकी दक्षता के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की पूजा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU), जॉलीग्रांट में श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में की गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जहां धार्मिक आस्था की झलक दिखाई दी, वहीं श्रम, कौशल और तकनीकी संसाधनों के प्रति सम्मान का भाव भी प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। समारोह में SRHU के अध्यक्
Uttarakhandnews Network
17 सित॰


धामी के जन्मदिन पर आस्था के रंग में बदरी-केदार, हेमंत द्विवेदी ने प्रज्ज्वलित कराए 51 आशीर्वाद दीप
बदरीनाथ/गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार दोनों धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर 51 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं बीकेटीसी एवं केदार सभा के संयुक्त तत्वावधान में केदारनाथ धाम में मंदाकिनी तट पर गंगा (मंदाकिनी) आरती का आयोजन किया गया। मंदाकिनी तट पर
Uttarakhandnews Network
16 सित॰


SGRRU में PCOS जागरूकता कार्यक्रम, हार्मोनल से मेटाबॉलिक स्वास्थ्य तक समझाए विशेषज्ञों ने पहलू
देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), जिसे कार्यक्रम में वर्तमान में पीएमओएस के नाम से संबोधित किया गया, को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने पीसीओएस को केवल प
Uttarakhandnews Network
16 सित॰
bottom of page

