top of page


गुरुकुल कांगड़ी में हुनर, संवाद और कारोबार का संगम, ‘नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2026’ का चरण संपन्न
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में उद्यमिता प्रकोष्ठ (ई-सेल जीकेवी) की ओर से ‘सेल इट लाइक ए फाउंडर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2026 के इस चरण के अंतिम कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, संवाद कौशल और बिक्री की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रमन यादव ने प्रथम, आयुष शर्मा ने द्वितीय और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यम
Uttarakhandnews Network
14 घंटे पहले


HRWT के रामलीला महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, सीता स्वयंवर और राम बारात बनी आकर्षण का केंद्र
देहरादून/डोईवाला।स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और राम बारात के भव्य मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। हिमालयन रिक्रिएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्ल्यूटी) की ओर से आयोजित महोत्सव में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी खूब वाहवाही बटोरी। राम-लक्ष्मण प्रसंग, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन किया गया। सीता स्वयंवर और राम बारात के दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, लक्
Uttarakhandnews Network
14 घंटे पहले


पेसमेकर से सीआरटी और थ्रीडी मैपिंग तक, हिम्स जौलीग्रांट बना उन्नत हृदय उपचार का केंद्र
देहरादून/डोईवाला। हृदय की धड़कन का अनियमित होना महज एक सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि कई बार गंभीर हृदय रोग का संकेत भी हो सकता है। ऐसे मरीजों के लिए हिम्स जौलीग्रांट ने कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी एवं डिवाइसेज के क्षेत्र में अत्याधुनिक उपचार सुविधा शुरू कर चिकित्सा सेवाओं को नई तकनीकी क्षमता प्रदान की है। यहां थ्रीडी मैपिंग जैसी उन्नत तकनीक के माध्यम से हृदय में असामान्य विद्युत संकेतों के स्रोत की सटीक पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
Uttarakhandnews Network
7 दिन पहले


चारधाम में आस्था का सैलाब, धामी-हेमंत की जोड़ी ने संभाली व्यवस्था; 56.18 लाख पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
देहरादून। उत्तराखंड की आस्था और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देते हुए चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है। बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश-दुनिया से इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंचे
Uttarakhandnews Network
7 अक्टू॰


‘गोल्डन ऑवर’ में फैसला बनेगा जीवनरक्षक, हिम्स जौलीग्रांट में आधुनिक नवजात श्वसन प्रबंधन पर मंथन
देहरादून/डोईवाला। नवजात शिशु के जन्म के बाद का पहला घंटा महज समय की एक इकाई नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी के लिए निर्णायक खिड़की है। सांस लेने में कठिनाई की समय पर पहचान, ऑक्सीजन का संतुलित उपयोग और जरूरत पड़ने पर तत्काल सीपीएपी सपोर्ट उपलब्ध कराना नवजात मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी संवेदनशील पहलू को केंद्र में रखते हुए हिम्स जौलीग्रांट के नियोनेटोलॉजी विभाग ने उत्तराखंड नियोनेटोलॉजी सोसायटी के तत्वावधान में उत्तराखंड नियोकॉन-2026 के तहत नवजात शिशुओं मे
Uttarakhandnews Network
6 अक्टू॰


मरीज का भरोसा ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी, हिम्स जौलीग्रांट में एमबीबीएस 2026 बैच को मिला सेवा का संदेश
देहरादून/डोईवाला। सफेद कोट सिर्फ चिकित्सक की पहचान नहीं, बल्कि मरीज के भरोसे, सेवा की प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदनाओं की जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसी भाव के साथ हिम्स जौलीग्रांट में एमबीबीएस 2026 बैच के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित हुई। सफेद कोट धारण करते ही भावी चिकित्सकों ने चिकित्सा ज्ञान के साथ करुणा, ईमानदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को अपने पेशे का आधार बनाने का संकल्प लिया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आदि कैलाश सभागार में आयोजित स
Uttarakhandnews Network
5 अक्टू॰


श्री दरबार साहिब से जनसेवा का संदेश, कोश्यारी ने एसएमआई अस्पताल के कार्यों को सराहा
देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर दोनों के बीच सार्थक चर्चा हुई। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया गया। भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें दरबार श्री गुरु राम राय
Uttarakhandnews Network
4 अक्टू॰


राममय होगा ऋषिकेश: सुभाष बनखंडी श्रीरामलीला में 15 दिन गूंजेगा ‘जय श्रीराम’
ऋषिकेश। धर्मनगरी ऋषिकेश के सुभाष बनखंडी रामलीला प्रांगण में 7 से 21 अक्टूबर तक भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामचरितमानस के प्रसंगों पर आधारित 66वीं रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी पदाधिकारियों ने तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कमेटी अध्यक्ष अशोक थापा, महामंत्री योगेश कालड़ा और कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पाल ने बताया कि वर्ष 1955 से संचालित सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से हर वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। इस बार भी स्थ
Uttarakhandnews Network
3 अक्टू॰


गांधी-शास्त्री के विचारों से प्रेरित होगा एमडीडीए, बीडी तिवारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जनसेवा का मंत्र
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर
Uttarakhandnews Network
2 अक्टू॰


शहीदों के त्याग और संघर्ष को नमन, समृद्ध उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने
Uttarakhandnews Network
2 अक्टू॰


अंत्योदय की भावना से जनसेवा का संकल्प, शहरी विकास निदेशालय में गांधी जयंती पर सम्मान समारोह
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता देते हुए अंत्योदय की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरी विकास निदेशक विनोद गोस्वामी ने स्वच्छता कर्मियों के साथ दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक विनोद गोस्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी वि
Uttarakhandnews Network
2 अक्टू॰


गुरुकुल कांगड़ी में क्रिकेट का रोमांच शुरू, डॉ. अमन गुप्ता बोले- खेलों से होगा छात्रों का सर्वांगीण विकास
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में गुरुवार को अंतर-ब्रांच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने पहली गेंद खेलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। डॉ. अमन गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई
Uttarakhandnews Network
1 अक्टू॰


एसआरएचयू में ज्ञान के नए आयामों पर चर्चा, एआई और डिजिटल तकनीक से बदलेगा मेडिकल लाइब्रेरीज का स्वरूप
देहरादून/डोईवाला। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के बदलते परिदृश्य में मेडिकल लाइब्रेरीज की भूमिका अब पारंपरिक पुस्तक संग्रह तक सीमित नहीं रह गई है। डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक सूचना संसाधनों के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वास्थ्य विज्ञान पुस्तकालयों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की जरूरत पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की परिचर्चा में व्यापक विमर्श हुआ। वोल्टर्स क्लूवर के सहयोग से आयोजित
Uttarakhandnews Network
1 अक्टू॰


महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच को मिली नई ताकत, छह साल से कम उम्र के बच्चों की भी होगी जांच
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फेफड़ों की बीमारियों के सटीक निदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री और बॉडी बॉक्स मशीनों की सुविधा शुरू की गई है। इन आधुनिक मशीनों से अब अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और फेफड़ों की छोटी वायु नलिकाओं से जुड़ी बीमारियों की सूक्ष्म एवं सटीक जांच संभव होगी। खास बात यह है कि इम्पल्स ऑसिलोमेट्री तकनीक से छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और उन मरीजों
Uttarakhandnews Network
1 अक्टू॰


IAS बीडी तिवारी का अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन, एमडीडीए ने दो भवनों पर जड़ा ताला
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को देहरादून के माजरा और बंगाली कोठी क्षेत्र में दो भवनों को सील कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत बिना स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण को निशाने पर लिया गया। पहली कार्रवाई लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित माजरा में की गई, जहां इकराम द्वारा भूतल और प्रथम तल पर भवन निर्माण कराया जा रहा था। इ
Uttarakhandnews Network
30 सित॰


SGRRU में परिणाम आधारित शिक्षा पर शिक्षकों का मंथन, नवाचार और स्टार्टअप से संवरेंगे विद्यार्थियों के भविष्य
देहरादून। उच्च शिक्षा को केवल डिग्री अर्जित करने तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक कौशल, नवाचार और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित 'परिणाम आधारित शिक्षा श्रृंखला-1' में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल आधारित शिक्षा, स्टार्टअप, उद्यमिता और सामाजिक विकास जैसे महत्
Uttarakhandnews Network
27 सित॰


कैंसर चिकित्सा के वैश्विक मंच पर SGRR की मजबूत उपस्थिति, यूरोपीय विशेषज्ञों के साथ शोध पर मंथन
देहरादून। कैंसर के उपचार और सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं चिकित्सा सहयोग को नई दिशा देने की पहल में श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने महत्वपूर्ण भागीदारी की। उन्होंने 24 और 25 सितंबर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय पहल का उद्देश्य कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के साथ चिकित्सा सु
Uttarakhandnews Network
26 सित॰


श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की बड़ी अकादमिक पहल, सीसीआरएच से हुआ समझौता
देहरादून। उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक सहभागिता को विस्तार देने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं
Uttarakhandnews Network
26 सित॰


डर्बन में जीता स्वर्ण, अब ग्लासगो पर नजर; एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास तैयार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे खिलाड़ी हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। खेल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और अनुशासन की पहचान बना चुके हर्ष के सामने अब ग्लासगो की मैट पर देश के लिए दमदार प्रदर्शन की चुनौती है। प्रतियोगिता से पहले शुक्रवार को हर्ष ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं एसजीआरआर विश्वविद्यालय के
Uttarakhandnews Network
25 सित॰


एसआरएचयू में फार्मेसी के भविष्य पर वैश्विक संवाद, तकनीक और मानवीय संवेदना के संगम पर जोर
देहरादून/डोईवाला। स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के साथ फार्मासिस्ट की पारंपरिक भूमिका भी दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रह गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लिनिकल फार्मेसी, फार्माकोविजिलेंस और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच भविष्य के फार्मासिस्ट की भूमिका किस तरह विकसित होगी, इस पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में गंभीर विमर्श हुआ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एसआरएचयू के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल स
Uttarakhandnews Network
25 सित॰
bottom of page

