top of page

पंकज पाठक की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी, अवैध निर्माण पर आगे भी सख्ती जारी

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 19 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश क्षेत्र से जुड़े टिहरी जनपद के तपोवन में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग अभियान चलाया।


यह कार्रवाई टिहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई मे क्षेत्र के विक्की टिप-टॉप होटल की मौजूदा इमारत पर बनाए गए अवैध टॉप फ्लोर को सील कर दिया गया।


वंही वैदिक दर्शन के नाम से हो रहे अवैध निर्माण को भी प्रशासन ने सील कर दिया।

जबकि अवैध पाए गए श्याम बालकनाथ रोड स्थित अवैध निर्माण को भी टीम ने सील कर दिया है।


तीनों स्थानों पर की गई कार्रवाई सहायक अभियंता पंकज पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राहुल चमोली, रघुवीर सिंह और विपिन कोठारी सहित पीआरडी स्टाफ एवं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।


प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
bottom of page