top of page

मुख्यमंत्री से मुलाकात में जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने दिलाई जनसमस्याओं पर तवज्जो

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 3 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

ऋषिकेश। मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने शिष्टाचार भेंट कर उनके चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।


भेंट के दौरान प्रतीक कालिया ने हरिपुर कलां भाग-दो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से हिंदी, गणित और विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।


इसके साथ ही उन्होंने ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण जाम और पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से इन समस्याओं का समाधान संभव होगा और स्थानीय व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी।


इस अवसर पर हरिपुर कलां क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगरान, मोहित शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाड़ी तथा सुनील जुगरान शामिल रहे।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।

 
 
bottom of page