top of page

इंदिरेश अस्पताल ने बढ़ाया स्वस्थ समाज की ओर कदम, ‘रन फॉर कैंसर अवेयरनेस’ आयोजित

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 1 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

देहरादून। विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के अवसर पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से ‘रन फॉर कैंसर अवेयरनेस’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग की सक्रिय भूमिका आयोजन की सफलता का केंद्र बिंदु रही।

इस जनस्वास्थ्य पहल में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी तथा एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र शामिल रहे। इंदिरेश अस्पताल द्वारा की गई इस पहल ने कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के महत्व को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस अवसर पर कैंसर से जुड़े भ्रमों को दूर करते हुए आमजन को वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित जानकारी प्रदान की। डॉ. कनिका कपूर ने कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से कैंसर पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

आयोजन का समन्वय इंदिरेश अस्पताल की ओर से डॉ. कनिका कपूर एवं डॉ. पल्लवी कौल ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमेन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंदिरेश अस्पताल समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ जनजागरूकता

 
 
bottom of page