top of page

युवा प्रतिभाओं को मंच देता SGRRU, विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी में केवीआईआईपी का दबदबा

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 29 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून के खेल मैदान में दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 का सफल आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पिट्ठू, मुर्गा झपट तथा एथलेटिक्स जैसी खेल विधाएं शामिल रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री विनोद चमोली के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल ने की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में जुनैद प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अंशुल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में सोनू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अथर्व दूसरे और विवेक तीसरे स्थान पर रहे।


अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज विजेता बना।



अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि गांधी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।

अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में भी केवीआईआईपी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।



कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह पयाल, पार्षद आलोक कुमार, पार्षद रमेश गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, युवा कल्याण अधिकारी विनिता नौटियाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



प्रतियोगिता के दौरान श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मेडिकल टीम तैनात रही तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन ने खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना का सकारात्मक संदेश दिया।

 
 
bottom of page