top of page

व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को प्रतीक कालिया ने बताया बजट की महत्वपूर्ण बातें

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 3 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

ऋषिकेश। रविवार को व्यापार सभा भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के व्यापारियों ने केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण सुना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के मुख्य बिंदुओं को सभी ने ध्यान से सुना।

भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि बजट आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। उन्होंने सभी व्यापारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बजट की जानकारियों को जनता तक पहुंचाएं और इसके बहुउद्देशीय लाभ को स्पष्ट करें।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर शम्भु पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कविता शाह, संजय व्यास, श्रवण जैन और कई अन्य व्यापारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 
 
bottom of page