विकास भी, पर्यावरण भी: धामी के विज़न पर तिवारी का प्रभावी अमल
- Uttarakhandnews Network
- 4 जन॰
- 1 मिनट पठन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के विज़न को ज़मीनी स्तर पर साकार करने में मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में शहरी हरियाली, जनसुविधा और सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर–डालनवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्रों में लगभग ₹90 लाख की लागत से दो प्रमुख पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘हरित उत्तराखंड’ के संकल्प के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल अधोसंरचना को प्राथमिकता दी जा रही है। पार्कों में पौधारोपण, वॉकिंग ट्रैक, स्टेज, खेल एवं विश्राम की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे हर आयु वर्ग के नागरिक लाभान्वित हों।
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। नेहरू कॉलोनी पार्क का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि डालनवाला क्षेत्र का पार्क भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सक्रिय कार्यशैली के चलते एमडीडीए आज देहरादून को एक हरित, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल राजधानी बनाने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है।







