top of page

SGRRU में यूथ कनेक्ट: सोशल मीडिया उपभोक्ता नहीं, तकनीक के नवाचारी बनें युवा

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
22 घंटे पहले
1 मिनट पठन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) एवं अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम के संयुक्त तत्वावधान में SGRRU के ऑडिटोरियम में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने के साथ ही इनोवेशन, आधुनिक तकनीक और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार और ज्ञान के आधार पर ही समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। कुलपति डॉ. बिपिन चंद्र घिल्डियाल ने SGRRU एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के 350 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं का अपनी जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जड़ें जीवन देती हैं और सपने पंख, इसलिए विकास के लिए दोनों का साथ जरूरी है। मुख्य वक्ता अभ्युदय भारत के प्रचारक तपन जी ने कहा कि युवाओं की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें कौशल विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) कुमुद सेठी ने आत्मरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, शोध और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के उपयोगकर्ता बनने के साथ-साथ तकनीकी नवाचार और अपने प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. सोनिका कंडारी, धनंजय, सौरभ, पारस सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 
 
bottom of page