HRWT के रामलीला महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, सीता स्वयंवर और राम बारात बनी आकर्षण का केंद्र
4 घंटे पहले
1 मिनट पठन
देहरादून/डोईवाला।स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और राम बारात के भव्य मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। हिमालयन रिक्रिएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्ल्यूटी) की ओर से आयोजित महोत्सव में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
राम-लक्ष्मण प्रसंग, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन किया गया। सीता स्वयंवर और राम बारात के दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, लक्ष्मण-परशुराम संवाद के माध्यम से क्रोध पर संयम और संतों के लोककल्याणकारी स्वरूप का संदेश दिया गया।
महोत्सव के चौथे दिन बुधवार, 14 अक्टूबर को दशरथ दरबार, कैकेयी-मंथरा संवाद, राम वनवास, सुमंत विदाई और केवट लीला का मंचन किया जाएगा।







