top of page

बीना जोशी के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बीना जोशी के समर्थन में उमड़ रहा जन सैलाब

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
14 जन॰ 2025
1 मिनट पठन

ऋषिकेश। मुनि की रेती ढालवाला पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी ने सोमवार को वार्ड संख्या आठ में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि मुनि की रेती पालिका पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए जानी जाती है।शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखना और मूलभूत सुविधाएं विकसित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष पद पर मातृशक्ति को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। सरकार के सहयोग शहर के चहुमुखी विकास के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि क्षेत्र के लोग उनके समर्थन में एकजुट हो रहे हैं।

नगर पालिका मुनि की रेती के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत की दौड़ में सबसे ज्यादा नाम भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी का देखने को मिल रहा है, बीना जोशी कई सालों से भाजपा के साथ साथ जनता के लिए कार्यों हेतु समर्पित रही है। यही कारण है कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर क्षेत्र के लोग बीना जोशी की जीत के लिए जुट गए है। बीना जोशी की सक्रिय भूमिका को देखते हुए लोग उनके समर्थन में वोट और समर्थन की अपील कर रहे है। चुनाव प्रभारी संदीप गुष्ता, वरि्ठ भाजपा नेता योगेश राणा, विनोद कुकरेती, प्रेमदत्त सेमवाल, भगवती काला, विजेंद्र चौहान, कमलेश भट्ट, शुभम बेलवाल मौजूद रहे।

bottom of page