top of page

प्रदेश की सांस्कृतिक, विरासत और संसाधनों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम : प्रतीक कालिया

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
20 फ़र॰ 2025
1 मिनट पठन

ऋषिकेश। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और व्यापारी नेता प्रतीक कालिया ने बताया कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और सीमित भू-संपदा के संरक्षण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। राज्य की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भू कानून संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

अब यह विधेयक सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह निर्णय भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। यह भू - कानून उत्तराखंड के संसाधनों को अंधाधुंध दोहन से बचाने, सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने और राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री का इस महत्वपूर्ण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हैं। भाजपा सरकार का यह कदम उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

bottom of page