top of page

आज शपथ लेंगे मेयर - निकाय अध्यक्ष और पार्षद- सभासद, जानिए समय और स्थान

  • लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
    Uttarakhandnews Network
  • 7 फ़र॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

ऋषिकेश। शहर की छोटी सरकारों के शपथ ग्रहण की प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे से शुरू होंगे। नगर निगम ऋषिकेश के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान व 40 वार्डो के पार्षद शुक्रवार को भरत मंदिर इंटर काॅलेज के मैदान में शपथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि के तौर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत करेंगे। इसके बाद लोक गायक मंगलेश डंगवाल व पदम गुसाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

वहीं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। यहां नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल सहित 4 सभासद शपथ लेंगे।

वहीं नगर पालिका मुनि की रेती का शपथ ग्रहण समारोह आरएमआई ग्राउंड ढालवाला में संपन्न होगा। यहां नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण सहित 11 सभासद शपथ लेंगे।

नगर पंचायत तपोवन का शपथ ग्रहण समारोह सराय मार्ग के समीप मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आमंत्रित किया गया है।


bottom of page