top of page

संदिग्ध परिस्थितियों में परिचालक की मौत से दहशत

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
8 सित॰ 2024
1 मिनट पठन

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस कंपाउंड परिसर में एक परिचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भरत सिंह भंडारी 42 वर्ष निवासी लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। मृतक के सिर में गहरी चोट दिखाई दी है और उसकी चप्पल बस की छत पर मिली है। बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रात को शराब पी थी। आज सुबह लोगों ने बस के बगल में सड़क पर भरत सिंह भंडारी का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने शराब पीने वाले दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। भरत सिंह भंडारी की हत्या हुई है या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है। यह सब जानने के प्रयास किया जा रहे हैं। पूछताछ और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी देहात लोकजीत सिंह और कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने भी लोगों से पूछताछ करने के बाद कई प्रकार की जानकारियां जुटाई है। पुलिस ने जल्दी ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

bottom of page