प्रतीतनगर श्री कृष्ण लीला का हुआ मंचन, स्थानीय व महिलाएं कर रही हैं अभिनय
- Uttarakhandnews Network
- 10 सित॰ 2024
- 1 मिनट पठन

रायवाला। प्रतीतनगर के होशियारी मंदिर में द्वितीय श्री कृष्ण लीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन के मंचन में कंस दरबार, शिव पार्वती संवाद, नारद कंस वार्ता, कारागार में शिशु वध और मधुरा वासियो पर कंस के अत्याचार का मंचन हुआ।
प्रतीतनगर में द्वितीय श्री कृष्ण लीला का शुभारंभ शिव पार्वती की आरती के साथ हुआ। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, उप प्रधान अंजना चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया। पहले दिन की लीला मे दिखाया गया कि किस तरह से कंस मथुरा वासियों पर अत्याचार करता है। लीला में कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि कंस की बहन देवकी और वासुदेव का विवाह होने के पश्चात एक आकाशवाणी होती है कि देवकी की आठवीं संतान वध का करेगी। इसके बाद कंस घबरा जाता है और देवकी व वासुदेव को कारागार में बंदी बना लेता है। यहां कंस अपनी बहन देवकी की संतानों का क्रमवार तरीके से वध करता है। श्री कृष्ण लीला कमेटी की अध्यक्ष देवकी सुवेदी ने बताया कि श्री कृष्ण लीला में भूमिका निभाने वाले सभी पत्र महिला और स्थानीय है। श्री कृष्ण लीला में उमा जोशी देवकी सुवेदी, पर्वती राठौर, अनीता भट्ट, कमलेश भंडारी, लीला शर्मा, कमला अधिकारी, मंजू पाठक, अंशिका चमोली, सुषमा ओर राधिका अभिनय कर रहे हैं। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष माया डबराल, शोभा बडोला, बीना बंगवाल, ममता पंत, मुकेश तिवारी, विपिन कुकरेती, अनिल डबराल, मुकेश आदि उपस्थित रहे।







