top of page

शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यापारी को मिली डॉक्टरेट मानद उपाधि

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
10 सित॰ 2024
1 मिनट पठन

ऋषिकेश। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अक्षय गोयल को रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि सुकरात सामाजिक अनुसंधान विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है। जिसका प्रमाण पत्र सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हाई कोर्ट राजेश टंडन ने अपने हाथों से दिया है।

शहर के व्यापारी अक्षत गोयल ने बताया कि इस उपाधि को देने के लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सुकरात सामाजिक अनुसंधान विश्वविद्यालय के अधिकारियों और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में रोजगार सृजन के लिए उनको पहले बधाई और शुभकामनाएं दी गई। जिसके बाद डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर उनको सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की गई। प्रमाण पत्र हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने अपने हाथों से दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार सृजन के लिए युवा अपने अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षत गोयल को डॉक्टरेट की मानक उपाधि दी जा रही है। यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे जो रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का सपना रखते हैं। अक्षत गोयल ने बताया कि वह रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे।

bottom of page