उत्तराखंड के शहरों में कब निकलेगा चांद? देखें किस शहर में कब होगा चंद्रोदय
- Uttarakhandnews Network
- 20 अक्टू॰ 2024
- 2 मिनट पठन
Karwa Chauth Moonrise Time

ऋषिकेश। सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत खास मायने रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुहाग की सलामती और अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण करती हैं। इस दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करके शाम को करवा माता और शिव परिवार की पूजा करती हैं। इसके बार हर व्रती को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन उत्तराखंड के शहरों में चांद कब नजर आएगा?
हरिद्वार : रात 07 बजकर 46 मिनट पर
ऋषिकेश : रात 07 बजकर 45 मिनट पर
देहरादून : रात 07 बजकर 47 मिनट पर
हल्द्वानी : रात 07 बजकर 44 मिनट पर
अल्मोड़ा : रात 07 बजकर 42 मिनट पर
देश के प्रमुख शहरों में कब नजर आएगा चांद :
मुंबई : रात 08 बजकर 37 मिनट पर
कानपुर : रात 07 बजकर 47 मिनट पर
दिल्ली : रात 07 बजकर 54 मिनट पर
जयपुर : रात 08 बजकर 05 मिनट पर
लखनऊ : रात 08 बजकर 13 मिनट पर
चंडीगढ़ : रात 08 बजकर 10 मिनट पर
अमृतसर : रात 08 बजकर 23 मिनट पर
उदयपुर : रात 08 बजकर 39 मिनट पर
पटना : रात 07 बजकर 50 मिनट पर
रांची : रात 07 बजकर 50 मिनट पर
वाराणसी : रात 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज : रात 08 बजकर 04 मिनट पर
भोपाल : रात 08 बजकर 23 मिनट पर
लुधियाना : रात 07 बजकर 52 मिनट पर
जम्मू : रात 07 बजकर 52 मिनट पर
पंजाब : रात 07 बजकर 48 मिनट पर
इंदौर : रात 08 बजकर 15 मिनट पर







