गढ़ी मयचक में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
- Uttarakhandnews Network
- 6 मई
- 1 मिनट पठन
श्यामपुर, ऋषिकेश।
ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़ के नेतृत्व में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाई।
आयोजित शिविर में लगभग 25 किसानों ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। कैंप के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी विजय कुमार, राजस्व विभाग से नरेंद्र कुमार, पंचायत सदस्य शुभांकित रावत, दिगंबर रावत, विनीत रतूड़ी, रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







