श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान संगठन का गठन
श्यामपुर, ऋषिकेश।
दिनांक 07 मई 2026 को ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में न्याय पंचायत श्यामपुर की 18 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रातः 11 बजे शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया। संगठन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें गोकुल रमोला को अध्यक्ष, सुषमा बिष्ट को उपाध्यक्ष, संगीता राणा को सचिव, शबनम देवी को सहसचिव, संगीता थपलियाल को कोषाध्यक्ष तथा विजयलक्ष्मी पंवार को मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि ग्राम पंचायत सदस्यों को भी मानदेय दिया जाना चाहिए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जून माह की अगली बैठक प्रथम रविवार को ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, सविता शर्मा, संगीता राणा, सुषमा बिष्ट, विजय लक्ष्मी पंवार, संगीता थपलियाल, सागर गिरी, कविता देवी, शैलेंद्र रांगढ़, मोहर सिंह असवाल, ज्योति सेमवाल, आशीष रांगढ़, भावना गुरुंग, शकुंतला बिष्ट, राजेश जुगलान और शबनम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







