top of page

राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बयानबाजी के खिलाफ भाजपा ऋषिकेश मुखर, राहुल गांधी से जवाब मांगा

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
10 घंटे पहले
2 मिनट पठन

ऋषिकेश। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के संबंध में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि अजित डोभाल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके संबंध में की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर जिम्मेदारी के साथ बयान दिया जाना चाहिए। इस प्रकार की बयानबाजी देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की।


भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे। राहुल गांधी को अपने बयान पर पुनर्विचार करते हुए उसे तत्काल वापस लेना चाहिए।


प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, ज्योति सजवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा, दिनेश सती, नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, सोनू पांडे, जितेंद्र पाल, आशु अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, दुर्गा जिंदल, विनोद डिमरी, अनिरुद्ध शर्मा, जगावर सिंह, कौशल बिजलवान, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, शिवम शाह और चंद्रेश्वर यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
bottom of page