top of page

बसंत पंचमी पर नंदिनी फाउंडेशन ने कराया पांच जरूरतमंद कन्याओं का विवाह

लेखक की तस्वीर: Uttarakhandnews Network
Uttarakhandnews Network
8 फ़र॰ 2025
1 मिनट पठन

ऋषिकेश – बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नंदिनी फाउंडेशन, ऋषिकेश ने पांच जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इस आयोजन में नैना-अमन, पायल-भारत, कामिनी-संजय, राहुल-मनीषा, और नैना-कुलदीप के विवाह संपन्न हुए।

नवविवाहित जोड़े इस पुनीत कार्य से अत्यंत प्रसन्न नजर आए। नंदिनी फाउंडेशन ने सभी नवदंपतियों को आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सहज हो सके। विवाह समारोह के पश्चात निर्मल आश्रम के परमाध्यक्ष राम सिंह जी महाराज और जोत सिंह जी महाराज ने सभी नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर नंदिनी फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, वरुण शर्मा, सुधीर कुकरेती, गीता कुकरेती, विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री, प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, के. एल. दीक्षित, गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज, प्रवीण रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


नंदिनी फाउंडेशन के इस पुनीत प्रयास की क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।

bottom of page