top of page


श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान से गूंजा परिसर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 30 से अधिक विद्यालयों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। शनिवार को विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस स्थित सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ उत्तराखण्ड
Uttarakhandnews Network
23 मई


जंगलों की सुरक्षा पर फोकस: नरेन्द्र नगर वन प्रभाग में मुख्य वन संरक्षक ने जांची जमीनी तैयारियां
टिहरी गढ़वाल। वन संरक्षण एवं वनाग्नि नियंत्रण व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य वन संरक्षक (नोडल फायर) प्रसन्ना कुमार पात्रो ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत वन विभाग की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के प्रथम दिवस मुख्य वन संरक्षक ने कुशरैला क्रू स्टेशन एवं बेमुंडा क्
Uttarakhandnews Network
23 मई


‘शीर्ष नेतृत्व के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे’— ऋषिकेश में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
ऋषिकेश, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे फाटक के निकट जोरदार प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादि
Uttarakhandnews Network
23 मई


DM सविन बंसल बने सहारा: आर्थिक मदद, बेटे का दाखिला और बेटी की पढ़ाई फिर शुरू
देहरादून। संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए जिला प्रशासन देहरादून ने कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार और उनके परिवार को राहत पहुंचाते हुए आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। यह पहल न केवल सरकारी सहायता का उदाहरण बनी, बल्कि एक संघर्षरत परिवार के जीवन में उम्मीद और सहारे का नया अध्याय भी लेकर आई। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन जरूरतमंद, असहाय और वंचित परिवारों तक योजनाओं का लाभ
Uttarakhandnews Network
22 मई


मानसिक स्वास्थ्य को मिली नई आवाज़, हिमालयन अस्पताल में जुटे देशभर के विशेषज्ञ
डोईवाला/देहरादून। चिकित्सा केवल शरीर के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मन की स्थिरता और भावनात्मक संतुलन भी उसके उतने ही महत्वपूर्ण आयाम हैं। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट परिसर स्थित हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एचसीएन) में “क्रिएटिंग कल्चर ऑफ मेंटल वेलनेस” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन ट्रेन्ड नर्सेस एसोसिएशन उत्तराखंड शाखा एवं मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए
Uttarakhandnews Network
22 मई


श्री गुरुरामराय विश्वविद्यालय की नई पहल, इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर से हजारों शिक्षार्थियों को मिलेगा लाभ
देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) स्थापित किया जाएगा, जिससे दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को संस्थागत मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.j लोकेश गंभीर तथा इग
Uttarakhandnews Network
22 मई


गुरुकुल कांगड़ी के छात्रों ने रचा तकनीकी भविष्य, रोबोटिक्स वर्कशॉप में दिखी नई सोच और नई ऊर्जा
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में शुक्रवार को प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप एवं प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रोबोट, स्मार्ट गैजेट्स एवं तकनीकी नवाचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक क्षमता और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित मॉडल और उपकरण विद्यार्थियों की शोधपरक सोच, नव
Uttarakhandnews Network
22 मई


योग, संस्कृति और सेवा का उत्सव: ऋषिकेश में सेवा भारती का भव्य वार्षिक आयोजन
ऋषिकेश,। सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के भाव से ओतप्रोत वातावरण के बीच सेवा भारती उत्तराखंड जिला ऋषिकेश द्वारा संचालित 31 सेवा केंद्रों का वार्षिक उत्सव गुरुवार को देहरादून रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में सेवा भारती के सेवा केंद्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं योग आधारित प्रस्तुतियों
Uttarakhandnews Network
21 मई


श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान को मिली नई ऊर्जा
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित “100 दिवस में 100 शहरों में” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भ
Uttarakhandnews Network
21 मई


मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन को लेकर नरेन्द्रनगर वन विभाग की व्यापक कार्यशाला आयोजित
नरेन्द्रनगर। नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं वनाग्नि प्रबंधन को लेकर वन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन क्षेत्रों के आसपास बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के प्रभावी प्रबंधन, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वन कर्मियों की कार्यक्षमता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न वन प्रभागों से पहुंचे रेंज अधिकारियों, वन दरोगाओं, वन रक्षकों, फायर वॉचरों एवं अन्य फील्ड स्टाफ ने भाग लिया।
Uttarakhandnews Network
20 मई


राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण की अमिट विरासत छोड़ गए बीसी खंडूड़ी, SGRRU परिवार भावुक
देहरादून। उत्तराखण्ड की राजनीति, जनसेवा और सुशासन का एक स्वर्णिम अध्याय सोमवार को उस समय इतिहास बन गया, जब प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रसेवा, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहे खंडूड़ी को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं SGRRU परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें “जनमानस का सच्चा प्रहरी” बताया। SGRRU परिवार ने कहा कि खंडूड़ी
Uttarakhandnews Network
19 मई


एटीएस कॉलोनी में गुंडागर्दी का अंत: डीएम सविन बंसल की कार्रवाई से मचा हड़कंप
देहरादून। राजधानी की पॉश एटीएस कॉलोनी में वर्षों से विवाद, दबंगई और भय का पर्याय बने बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर आखिरकार जिला प्रशासन का शिकंजा कस गया। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी बिल्डर को उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत “गुंडा” घोषित कर छह माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजधानी में अपराध और रसूखदार दबंगई के खिलाफ सबसे बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एटीएस कॉलोनी में लंबे सम
Uttarakhandnews Network
19 मई


उत्तराखंड ने खोया अनुशासन का प्रहरी, धस्माना ने कहा— “ऐसे व्यक्तित्व पीढ़ियों में जन्म लेते हैं
डोईवाला/देहरादून। कुछ व्यक्तित्व केवल राजनीतिक पदों से नहीं पहचाने जाते, वह अपने आचरण, अनुशासन और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा से इतिहास में दर्ज होते हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन भी एक ऐसे ही युग के शांत अवसान की तरह महसूस किया जा रहा है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और प्रशासन को राष्ट्रधर्म की तरह जिया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने पूर्व CM खंडूड़ी के न
Uttarakhandnews Network
19 मई


गुरुकुल कांगड़ी से निकली नवाचार की नई किरण, स्कूलों तक पहुंचेगा विज्ञान अभियान
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा “डिजिटल विज्ञान कौशल अभियान” के अंतर्गत बी.एम. डी.ए.वी. स्कूल में ड्रोन तकनीक पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञान एवं वैदिक ज्ञान के समन्वय पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित करना है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि वेदों में विज्ञान का गहन ज्ञान समाहित है और आधुनिक विज्ञान को समझने के लिए
Uttarakhandnews Network
18 मई


की-होल तकनीक से हिम्स ने लिखी उपचार की नई इबारत, 24 घंटे में जिंदगी पटरी पर लौटी
डोईवाला /देहरादून। Himalayan Institute of Medical Sciences (हिम्स) जॉलीग्रांट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आधुनिक चिकित्सा केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि जीवन की संभावनाओं को बचाने की कला भी है। संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने 26 वर्षीय महिला की बच्चेदानी को सुरक्षित रखते हुए अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक “की-होल” सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम की है। टिहरी गढ़वाल निवासी गीता देवी लंबे समय से यूटराइन प्रोलैप्स यानी बच्चेदानी बाहर आने की गंभी
Uttarakhandnews Network
18 मई


ऋषिकेश से दिल्ली तक गूंजा नाम, डॉ. नेगी को राष्ट्रीय दायित्व
नई दिल्ली/ऋषिकेश। संगठन केवल पदों से नहीं, बल्कि विचार, समर्पण और जनविश्वास से मजबूत होते हैं। जब किसी व्यक्ति की वर्षों की सामाजिक सक्रियता, सनातन मूल्यों के प्रति निष्ठा और समाजहित में निरंतर कार्य एक पहचान बन जाए, तब जिम्मेदारियां स्वयं उसके द्वार तक पहुंचती हैं। कुछ ऐसा ही विश्वास व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय सनातन संगठन ने उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजे नेगी को संगठन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप
Uttarakhandnews Network
18 मई


“संस्कार, शिक्षा और सम्मान का संगम — हरिद्वार में प्रतिभा सम्मान समारोह बना प्रेरणा का केंद्र”
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षित युवा ही उन्नत समाज और विकासशील राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है और युवाओं को नई दिशा देती है। वे आर्य समाज भेल सेक्टर-1 के सभागार में सर्वमंगल स्वस्ति न्यास सर्वहितार्थ (पंजी०) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में कक्षा दसवीं में विभिन्न विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्
Uttarakhandnews Network
17 मई


अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर, DM सविन बंसल के निर्देश पर सख्त प्रतिबंध लागू
देहरादून। सेलाकुई एवं सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में हाल के दिनों में बढ़ते श्रमिक असंतोष और प्रदर्शन की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया। प्रशासन को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सेलाकुई स्थित कुछ औद्योगिक प्रतिष्ठानों—Lightanium Technology Pvt. Ltd., Dixon Technology तथा Global Medi
Uttarakhandnews Network
17 मई


गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत, रविकांत मलिक ने दर्ज की बड़ी जीत
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मृदुल कौशिक तथा उपचुनाव अधिकारी गोविंद सिंह चौहान के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। चुनाव परिणामों में रविकांत मलिक अध्यक्ष, फ़क़ीर चंद महामंत्री तथा सज्जन सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी मृदुल कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रविकांत मलिक और जितेंद्र कुमार
Uttarakhandnews Network
17 मई


जनसेवा से शिक्षा तक जीवित हैं स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के संस्कार, 21 मेधावी हुए सम्मानित
ऋषिकेश। पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जयंती पर सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी द्वारा सामुदायिक भवन, विस्थापित कॉलोनी इंद्रानगर ऋषिकेश में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक हजार रुपये के चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और युवा प्रेरणा का संदेश दिया गया।
Uttarakhandnews Network
17 मई
bottom of page

