top of page


डिजिटल इंडिया मिशन को देहरादून से बल, DM सविन बंसल ने बदली एनआईसी की तस्वीर
देहरादून। देहरादून जिला प्रशासन ने डिजिटल इंडिया मिशन को नई मजबूती देते हुए कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में कायाकल्प किया है। शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने नव-नवीनीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन कर डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। डीएम सविन बंसल के विशेष प्रयासों से एनआईसी कार्यालय को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। कार्यालय में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
Uttarakhandnews Network
9 मई


उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग का स्वच्छता मॉडल लागू, अब हर घर में होंगे चार कूड़ादान
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू कर दिए हैं। एक अप्रैल 2026 से लागू इस नई व्यवस्था के तहत अब घरों, दुकानों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का पृथक्करण अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार अब कचरे को चार अलग-अलग डिब्बों में रखना होगा। हरे डिब्बे में गीला अथवा जैविक कचरा, नीले डिब्बे में सूखा एवं रिसाइकिल होने वाला कचरा, लाल डिब्बे
Uttarakhandnews Network
8 मई


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय बना तकनीकी नवाचार का केंद्र, छात्रों ने विकसित किया ऑटोनोमस ड्रोन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के छात्रों एवं युवा वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक ऑटोनोमस ड्रोन (नॉन-जीपीएस) विकसित किया है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। ड्रोन का निर्माण कम्प्यूटर विज्ञान विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस परियोजना का निर्देशन कम्प्यूटर विज्ञान विभाग
Uttarakhandnews Network
8 मई


भाजयुमो नेता अंकित नैथानी ने पश्चिम बंगाल में संभाली कमान, भाजपा को मिली जीत
ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के घनसाली निवासी एवं वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश के जिला उपाध्यक्ष अंकित नैथानी ने पश्चिम बंगाल के सांगठनिक जिला श्रीरामपुर अंतर्गत चापदानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह की जीत पर खुशी व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा चुनाव के दौरान सौंपी गई जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाया। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड भाजपा संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान में कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधि
Uttarakhandnews Network
7 मई


SGRRU में इंडस्ट्री-अकादमिक साझेदारी मजबूत, छात्रों को मिलेगा ट्रेनिंग और स्टाइपेंड
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) एवं अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में हुए इस समझौते से विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली समझने, व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा रोजगार के नए अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर तथा कंपनी की ओर से प्रबंध
Uttarakhandnews Network
7 मई


श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान संगठन का गठन
श्यामपुर, ऋषिकेश। दिनांक 07 मई 2026 को ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में न्याय पंचायत श्यामपुर की 18 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रातः 11 बजे शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया। संगठन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें गोकुल रमोला को अध्यक्ष, सुषमा बिष्ट को उपाध्यक्ष, संगीता राणा को सचिव, शबनम देवी को सहसचिव, संगीता थप
Uttarakhandnews Network
7 मई
गढ़ी मयचक में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
श्यामपुर, ऋषिकेश। ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़ के नेतृत्व में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाई। आयोजित शिविर में लगभग 25 किसानों ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। कैंप के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी विजय कुमार, राजस्व विभाग से नरेंद्र कुमार, प
Uttarakhandnews Network
6 मई


श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन, ऑस्ट्रेलिया में करेगा प्रतिभाग
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के एनसीसी कैडेट गणेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब गणेश ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि गणेश को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया था और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उन्होंने इसे विद्यालय, ऋ
Uttarakhandnews Network
6 मई


SGRR की शान दिगम्बर, वैश्विक मंच पर फहराया जीत का परचम
देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को हराकर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को दोनों खिलाड़ी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजनीय श्रीमहंत
Uttarakhandnews Network
5 मई


इंदिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम का कमाल, असंभव को किया संभव
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जटिल हृदय रोग के उपचार में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने आधुनिक टवी (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) तकनीक के माध्यम से बिना ओपन-हार्ट सर्जरी किए एक गंभीर मरीज को नया जीवन प्रदान किया। 59 वर्षीय मरीज गंभीर कैल्सिफिक एओर्टिक स्टेनोसिस और बहु-वाल्व जटिलताओं से जूझ रहा था। पहले उस पर ओपन-हार्ट सर्जरी का प्रयास किया गया, लेकिन “पोर्सलीन एओर्टा” जैसी खतरनाक स्
Uttarakhandnews Network
4 मई


DM सविन बंसल का कड़ा संदेश: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक छापेमारी कर प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई में वर्षों पुराने विलेख, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और स्टांप चोरी जैसे गंभीर मामले उजागर हुए हैं। डीएम सविन बंसल की इस सख्त कार्रवाई के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 तक के मूल विलेख पत्र संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री की गई थी, जो नियमों का
Uttarakhandnews Network
4 मई


सीसीएफ बोले—वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बढ़ाएं समन्वय और सतर्कता
टिहरी/नरेन्द्रनगर । गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) धीरज पाण्डेय ने नरेंद्रनगर वन प्रभाग का आज निरीक्षण कर वनाग्नि नियंत्रण और मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण की तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फॉरेस्ट फायर क्रू स्टेशन और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) की कार्यप्रणाली, संसाधनों और तत्परता की विस्तृत समीक्षा की गई। सीसीएफ ने ब्यासी और नीरगढ़ चेकपोस्ट स्थित फॉरेस्ट फायर क्रू स्टेशनों पर उपलब्ध उपकरणों, संचार व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारि
Uttarakhandnews Network
4 मई


दुर्गा जिंदल के हाथों में कमान, महिला मोर्चा को मिलेगी नई दिशा
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश मंडल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दुर्गा जिंदल को महिला मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। दुर्गा जिंदल लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है। उनकी कार्यशैली, सक्रियता और नेतृत्व क
Uttarakhandnews Network
3 मई


DM सविन बंसल का स्पष्ट संदेश—अपराध बर्दाश्त नहीं, गुंडों पर लगातार प्रहार
देहरादून। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत आदेश जारी करते हुए दोनों आरोपियों को 6 माह के लिए देहरादून जनपद की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और कोतवाली विकासनगर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दायरे में आए अभियुक्त आसिफ पुत्
Uttarakhandnews Network
2 मई


इंदिरेश अस्पताल में सायरन के साथ जागरूकता, फायर ड्रिल ने सिखाया कैसे बचाएं जान
देहरादून। Shri Mahant Indiresh Hospital में शनिवार को आयोजित फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यशाला ने साफ संदेश दिया कि आग जैसी आपात स्थितियों में घबराहट नहीं, बल्कि सतर्कता और प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम में Fire Brigade Dehradun की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए। कार्यशाला की शुरुआत फायर ब्रिगेड के प्रभारी Rajesh Kumar के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में फायर सेफ्टी इंतजाम चाक-चौबंद होना अनिवार्य है।
Uttarakhandnews Network
2 मई


सविन बंसल की सख्ती से साफ हुआ सिस्टम: देहरादून में अवैध होमस्टे पर बड़ा शिकंजा
देहरादून। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने ‘ऑपरेशन सफाई’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही इन होमस्टे को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित मजिस्ट्रेट की 5 टीमों ने महज 7 दिनों में व्यापक जांच अभियान चलाया, जिसमें कई होमस्टे होटल की तरह संचालित होते पाए गए। जांच में सामने आया कि इन स्था
Uttarakhandnews Network
29 अप्रैल


जेनिथ 2026 में SGRRU थिरका: विशाल मिश्रा के गीतों पर रातभर झूमते रहे युवा
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ 2026’ का समापन मंगलवार को सुरों, रोशनी और रोमांटिक माहौल के बीच भव्य अंदाज़ में हुआ। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा, जिनकी लाइव प्रस्तुति ने हजारों युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम से पहले विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर पूजनीय महंत देवेन्द्र दास से आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। हेलीपैड ग्राउंड में हाई वो
Uttarakhandnews Network
29 अप्रैल


SGRRU में जैनिथ-2026 की धूम, आज विशाल मिश्रा की प्रस्तुति पर टिकी निगाहें
देहरादून। Shri Guru Ram Rai University (एसजीआरआरयू) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आगाज़ सोमवार को भव्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक गायिका Priyanka Meher और डीजे निक की प्रस्तुतियां रहीं। प्रियंका मेहर ने “स्वामी जी”, “घना घना”, “झूमेलो”, “घसकाटी”, “निं
Uttarakhandnews Network
28 अप्रैल


हिमालयन इंस्टिट्यूट में गूंजा संदेश—जागरूकता और शोध से ही संभव मलेरिया उन्मूलन
देहरादून । विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर Himalayan Institute of Medical Sciences (हिम्स), जौलीग्रांट में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने मलेरिया उन्मूलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में डीन डॉ. ए. शरीफ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दा
Uttarakhandnews Network
27 अप्रैल


बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ महत्वपूर्ण फैसले, विकास, निवेश और पर्यावरण तीनों पर जोर
देहरादून। जनपद के सुनियोजित विकास को नई दिशा देते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 113वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 968 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 48 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़े फैसले शामिल हैं। बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा स्वागत के साथ हुई, जबकि पिछली बैठक की अनुपाल
Uttarakhandnews Network
27 अप्रैल
bottom of page

