पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा निभाने पर दूसरी बार मिला सुरेन्द्र मोघा को दायित्व, बने दर्जधारी राज्यमंत्री
- Uttarakhandnews Network
- 5 अप्रैल
- 2 मिनट पठन
मोघा को मिला संगठन की ओर से जन्मदिन का तोहफा
संगठन के प्रति निष्ठा भावना का निर्वहन करने की वजह से फिर मिला दर्जाधारी राज्यमंत्री का इनाम
मेयर प्रत्याशी के भी रहे है प्रबल दावेदार
बड़ा दिल दिखाते हुए शंभू को किया सहयोग

ऋषिकेश। पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुरेन्द्र मोघा को एक बार फिर उत्तराखंड की धामी सरकार में दायित्व मिला है। दायित्व मिलने पर सुरेन्द्र मोघा ने संगठन और सरकार का आभार व्यक्त किया। सुरेन्द्र मोघा पूर्व में भी उत्तराखंड सरकार में दर्जधारी राज्यमंत्री बनने का मौका मिला और एक बार फिर संगठन और सरकार ने इन पर भरोसा जताते हुए इनकी कर्तव्यनिष्ठा देखते हुए इनको उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। पूर्व में मोघा समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व भली भांति निभा चुके है।
धामी सरकार ने 18 नेताओं को सौंपे दायित्व, बनाए दर्जधारी राज्यमंत्री

नगर- निगम चुनाव में टिकट न मिलने के बावजूद निष्ठा से किया काम : -
नगर - निगम चुनाव 2025 में भाजपा से मेयर पद पर दावेदारी कर रहे सुरेंद्र मोघा प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, बावजूद संगठन और सरकार के निजी कारणों से सुरेन्द्र मोघा को टिकट नहीं मिल पाया और वर्तमान में ऋषिकेश के निर्वाचित मेयर शंभू पासवान को टिकट दे कर प्रत्याशी बनाया गया। टिकट न मिलने के बावजूद सुरेन्द्र मोघा ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी भाजपा सरकार और संगठन का फैसला सर्वमान्य रखते हुए अपने आप को भाजपा का सिपाही समझते हुए पार्टी के लिए कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का दावा किया और उस पर वह खरा भी उतरे निगम चुनाव में मोघा ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए प्रचार प्रसार किया और ऋषिकेश में। भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान को मेयर बनने का मौका मिला।

पूर्व में भी संगठन के कई पदों पर दे चुके है अपना योगदान : -
सुरेन्द्र मोघा भाजपा पार्टी में बीते कई दशकों से जुड़े है, मोघा ने संगठन और पार्टी के प्रति ईमानदारी दिखाते हुए हर चुनाव और पार्टी को मजबूती दिलवाने के लिए समय समय पर योगदान दिया है।
धामी सरकार ने 18 नेताओं को सौंपे दायित्व, बनाए दर्जधारी राज्यमंत्री







