top of page


हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने दी स्वस्थ जीवन की राह, जागरूकता रैली में उमड़ा जोश
देहरादून। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट की ओर से बुधवार को वन हेल्थ जागरूकता रैली निकाली गई। सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आईपीएसएम और आईसीएमआर की संयुक्त पहल पर आयोजित इस रैली में एमबीबीएस, नर्सिंग तथा आईएमक्यू गर्ल्स स्कूल तेलीवाला के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली शुगर मिल से प्रारंभ होकर सीएचसी डोईवाला तक निकाली गई, जहां प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को स्वास्थ्य, पशु और पर्यावरण के परस्पर संबंधों के प्रति
Uttarakhandnews Network
4 नव॰ 2025


मुख्यमंत्री धामी ने कहा – स्वच्छ भारत मिशन ने बदली देश के नगरों की तस्वीर, शहरी विकास को मिला नया आयाम
काशीपुर। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन और नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में नगरीय निकायों के
Uttarakhandnews Network
4 नव॰ 2025


राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन — डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला के तहत पुलिस लाइन, रेसकोर्स में आयोजित होने वाली पुलिस रैतिक परेड तथा 08 नवम्बर को आयोजित मुख्य समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वा
Uttarakhandnews Network
4 नव॰ 2025


SGRRU की स्वास्थ्य सेवा मुहिम बनी कलियर में उम्मीद की किरण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से सोमवार, 03 नवम्बर 2025 को पिरान कलियर स्थित हज हाउस में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर में 1581 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया और निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद (गद्दीनशीन कलियर शरीफ), सलीम चेयरमैन कलियर शरी
Uttarakhandnews Network
4 नव॰ 2025


स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का रूप दे रहे हैं डॉ. राजे नेगी
ऋषिकेश। रविवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित मध महेश महादेव योग आश्रम प्रांगण में द रा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा सिंघल, डॉ. अर्पित सिंघल एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 205 से अधिक लोगों ने नेत्र एवं दंत परीक्षण का लाभ उठाया। नेगी आई केयर सेंटर के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी के साथ नेत्र परीक्षण किया, जबक
Uttarakhandnews Network
3 नव॰ 2025


साक्षी नेगी ने कहा— लोकसंस्कृति के संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पहचान
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा एवं उत्तराखंड एक्जाम प्वाइंट द्वारा लोक पर्व इगास के उपलक्ष्य में गुरु वार को ऋषिकेश मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंडी फिल्म अभिनेता बलदेव राणा को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर और भगवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। देहरादून रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक पर्वों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी होना आव
Uttarakhandnews Network
30 अक्टू॰ 2025


पार्किंग से शटल तक सब ‘‘ऑटोमेटेड’’ — डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून में आधुनिक यातायात व्यवस्था का विस्तार
देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर को जाममुक्त और नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘‘ऑटोमेटेड पार्किंग’’ योजना अब और अधिक सुविधाओं से लैस हो रही है। इसी क्रम में ‘‘फ्री सखी कैब’’ शटल सेवा के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीडीआरडीए) देहरादून को दो नए इलेक्ट्रिक वाहन (टाटा पंच ईवी) आवंटित किए गए हैं। ये वाहन ऑटोमेटेड पार्किंग में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तक निःशुल्क लाने-ले जाने की सु
Uttarakhandnews Network
30 अक्टू॰ 2025


मानवता के मंदिर से उठी सेवा की ज्योति — श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना ग्रामीण स्वास्थ्य का सहारा
रुद्रप्रयाग। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से गुरुवार, 30 अक्टूबर को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2100 से अधिक मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, कलश संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल एव
Uttarakhandnews Network
30 अक्टू॰ 2025


SGRRU कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नई ऊर्जा का संचार, नव प्रवेशियों ने लिया सफलता का संकल्प
देहरादून। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नवागंतुकों का स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उल्लास का वातावरण छा गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रेरणादायक संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ
Uttarakhandnews Network
29 अक्टू॰ 2025


भिक्षावृत्ति से मुक्ति की राह दिखा रहे डीएम सविन बंसल — अब तक 82 बच्चे जुड़ चुके हैं शिक्षा की मुख्यधारा से
देहरादून। जिला अधिकारी सविन बंसल की प्रेरक पहल और मुख्यमंत्री के विज़न “शिक्षा से जीवन उत्थान” के तहत जिला प्रशासन द्वारा संचालित राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर सड़क पर घूमने वाले और भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रहा है। चाइल्ड फ्रेंडली संरचना और विशेषज्ञ शिक्षकों की सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर शिक्षा की अलख जगाने के साथ बच्चों को संगीत, योग और खेल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। डीएम सविन बंसल स्वय
Uttarakhandnews Network
29 अक्टू॰ 2025


अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिवानी गुप्ता को दी शुभकामनाएँ
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर मंगलवार को समाजसेवी शिवानी गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिवानी गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और योगदान के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने शिवानी गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि—“ऐसी प्रतिभाशाली बेटियाँ न केवल अपने क्षेत्र का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। यह सम्मान उनके परिश्रम, समर्पण और सेवा भावन
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


स्वरूप:तिवारी का दावा—समयबद्ध और पारदर्शी कार्य से देहरादून को मिलेगा नया स्वरूप
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को लेकर बड़ी पहल की है। प्राधिकरण ने घोषणा की है कि 3 नवंबर 2025 से प्रभावित भू-स्वामियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, परियोजना के अगले चरणों को गति देने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सचिव मोहन सिंह बर्निया ने की। इस दौरान लेखपाल नजीर अहमद ने निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


SGRRRU के मंच से उठा स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता का सशक्त संदेश
देहरादून। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच और आत्म-परीक्षण के महत्व को रेखांकित करना रहा। -रचनात्मकता के माध्यम से जागरूकता का संदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


गोरियाकोठी से हरसिद्धि तक—धामी का जोश बढ़ाएगा भाजपा की जीत का हौसला
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपने शीर्ष नेताओं को प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अब बिहार के रण में उतरने जा रहे हैं। सीएम धामी 30 अक्टूबर को मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। प
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


शस्त्र दुरुपयोग पर डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला — लाइसेंस निलंबित, निरस्तीकरण की कार्यवाही जारी
देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्रांतर्गत एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा तैस में आकर शस्त्र लहराने का मामला सामने आया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शस्त्र जब्त करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया है तथा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि “कानून से खिलवाड़ जिले में किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवा
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


भक्ति, श्रद्धा और लोक परंपरा का संगम बना ऋषिकेश, धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व
ऋषिकेश। सार्वजनिक पूजा समिति त्रिवेणी घाट (रजि.) की ओर से आज त्रिवेणी घाट प्रांगण में भव्य 31वें छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए पूर्वांचल समाज के लोगों ने छठी मैया का आशीर्वाद लिया और माँ गंगा के पावन तट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। स्त्रियों ने परंपरागत वेशभूषा में गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर छठी मैया से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। चारों ओर गूंजते छठ गीतों
Uttarakhandnews Network
28 अक्टू॰ 2025


अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय बोले—एमडीडीए देहरादून को हरित और स्मार्ट नगरी बनाने को प्रतिबद्ध
देहरादून।मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 112वीं बोर्ड बैठक सोमवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं एमडीडीए अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अध्यक्ष व सभी सदस्यों का स्वागत किया, जिसके बाद सचिव मोहन सिंह बर्निया ने पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की। ---41 विकास प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा बैठक में ईको-रिज़ॉर्ट, होटल, व्यावसायिक निर्माण, आवासीय मानचित्र स्वीकृति और तलपट
Uttarakhandnews Network
27 अक्टू॰ 2025


धामी बोले—हल्द्वानी में बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय, लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की तैयारी तेज़
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “सांसद खेल महोत्सव” गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में यह खेल महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “फिट इंडिया – स
Uttarakhandnews Network
27 अक्टू॰ 2025


श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का प्रयास—ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं
लंढौरा (हरिद्वार)। “स्वस्थ गांव, सशक्त समाज” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से भूकंपुर गांव, लंढौरा में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 565 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी और ग्राम प्रधान सबदर प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आदिल फरीदी ने कहा कि “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देश
Uttarakhandnews Network
27 अक्टू॰ 2025


धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बन रहा अग्रणी राज्य, समान नागरिक संहिता बना उदाहरण
टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नौ दिवसीय 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं और स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां कुंजापुरी की कृपा दृष्टि उत्तराखंड पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और
Uttarakhandnews Network
27 अक्टू॰ 2025
bottom of page

