top of page


श्री दरबार साहिब में 'आखर' ऐप का लोकार्पण, दुनिया भर के उत्तराखंडियों को जोड़ेगा मातृभाषा से
देहरादून। उत्तराखंड की लोकभाषाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ऐप आधारित पॉकेट शब्दकोश 'आखर' का लोकार्पण श्री दरबार साहिब में किया गया। सज्जादे गद्दी नशीन परम पूज्य महंत देवेन्द्र दास महाराज ने ऐप का उद्घाटन करते हुए इसे मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में दूरदर्शी पहल बताया तथा कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी ने अपनी सहयोगी टीम पृथवी, सरस्वती, नरेंद्र,
Uttarakhandnews Network
11 जुल॰


अनिता ममगाई के नेतृत्व में लाल बीट वन क्षेत्र में लगा पौधों का मेला, संरक्षण का लिया संकल्प
ऋषिकेश। लाल बीट वन क्षेत्र में वन विभाग एवं पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाई के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के संवर्धन की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मेयर अनिता ममगाई द्वारा पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, अशोक तथा विभिन्न फलदार प्रजातियों
Uttarakhandnews Network
9 जुल॰


इन्दिरेश अस्पताल करेगा पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर बड़ा शोध
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भोजन नली (इसोफेगस) के कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इस बीमारी के कारणों और जोखिम कारकों पर व्यापक वैज्ञानिक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। शोध के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे जिम्मेदार कारणों का पता लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार की रणनीति तैयार की जा सके। अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार
Uttarakhandnews Network
8 जुल॰


कैंसर से जल गुणवत्ता तक शोध का विस्तार, एसआरएचयू बना भविष्य की चिकित्सा तकनीकों का केंद्र
देहरादून । चिकित्सा विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका के बीच उत्तराखंड को स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट और वायोनिक्स बायोसाइंसेज के बीच एआई आधारित चिकित्सा अनुसंधान एवं अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों के विकास के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) में 'हिमालयन सेंटर ऑफ स्पेक्ट्रल इंटेलिज
Uttarakhandnews Network
29 जून


SGRR पब्लिक स्कूल बनेंगे शिक्षा में उत्कृष्टता के केंद्र, वार्षिक अधिवेशन में तय हुआ रोडमैप
देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से SGRR पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर में आयोजित किया गया। ‘SGRR स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस– गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से
Uttarakhandnews Network
28 जून


SGRRU का प्रेरणादायी आयोजन, योग से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा प्रतिभागियों को य
Uttarakhandnews Network
21 जून


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री दरबार साहिब से स्वस्थ जीवन का संदेश
देहरादून, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब परिसर में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच
Uttarakhandnews Network
21 जून


विश्व योगासन चैंपियनशिप में SGRRU की धमक, सुमीर ज्ञवाली ने दिलाए स्वर्ण और कांस्य पदक
देहरादून। श्री गुरु राम राय (SGRR) विश्वविद्यालय के छात्र सुमीर ज्ञवाली ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अहमदाबाद में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सुमीर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। पारंपरिक समूह प्रतियोगिता में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में सुमीर ज्ञवाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत
Uttarakhandnews Network
20 जून


भ्रष्टाचार पर धामी का डंडा, हरिद्वार प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी को दोषी मानकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, तत्कालीन नगर आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपने दा
Uttarakhandnews Network
19 जून


SGRRU ने बढ़ाया छात्र हितों का कदम, हैकाथॉन विजेताओं को मिली बड़ी सौगात
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) से संबद्ध श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित "ईट राइट यूथ हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026" में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर SGRRU के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, मेहनत और संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प
Uttarakhandnews Network
19 जून


SGRR का गौरव बने प्रशांत सिंह, शहादत को विद्यालय ने किया सलाम
देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर के पूर्व छात्र एवं भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के असम में हुए विमान हादसे में शहीद होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकाकुल माहौल के बीच विद्यालय परिवार ने वीर सपूत को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्या शाहना रहमान, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शहीद
Uttarakhandnews Network
19 जून


रिस्पना अब नहीं बनेगी कूड़ाघर, डीएम की सख्ती से शुरू हुआ महाअभियान
देहरादून। कभी दून की पहचान रही रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान स्वयं मैदान में उतरकर सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने राजीव नगर क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय के साथ मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि रिस्पना नदी को कूड़ाघर
Uttarakhandnews Network
17 जून


अवैध निर्माणकर्ताओं पर कड़ा प्रहार, BD तिवारी के निर्देश पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी मुहिम को और धार देते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर (BD) तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण कार्यों और अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए की टीम ने सहसपुर क्षे
Uttarakhandnews Network
16 जून


छोटी गांठ बनी 12.5 किलो का ट्यूमर, इन्दिरेश अस्पताल में मिली नई जिंदगी
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। करीब चार घंटे तक चली इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का नेतृत्व अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जन डॉ. नीलकमल कुमार ने किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला के स्तन में शुरुआत में एक छोटी गांठ थी, लेकिन समय पर
Uttarakhandnews Network
15 जून


इन्दिरेश चरण दास जी की स्मृति में सेवा का संकल्प, संगतों ने रक्तदान कर निभाई मानवता की परंपरा
देहरादून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर बुधवार को श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के सुख, शांति
Uttarakhandnews Network
10 जून


धामी ने 221 युवाओं को सौंपी सरकारी नौकरी, बोले- भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़
देहरादून, 9 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी और पारदर्शी व्यवस्था के तहत रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़
Uttarakhandnews Network
9 जून


एसआरएचयू और जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ सुकुबा मिलकर बढ़ाएंगे वैश्विक शोध सहयोग
डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में शनिवार को जापान की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ सुकुबा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय शोध अनुदान तथा अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग शोध और नवा
Uttarakhandnews Network
6 जून


डॉ. हरमीत कौर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा जलवा, ‘Mrs. Beautiful Smile’ बनकर चमकीं
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा, शोध और सामाजिक गतिविधियों में अपनी अलग पहचान बना चुकीं डॉ. हरमीत कौर ने एक बार फिर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित Mrs. Global Universal Season 6 में उन्होंने ‘Mrs. Beautiful Smile’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। वर्तमान में देहरादून स्थित Shri Guru Ram Rai Ins
Uttarakhandnews Network
6 जून


दून की बेटी अनमोल कौर बनीं उत्तराखंड की नई ब्यूटी क्वीन
देहरादून। उत्तराखंड की युवा प्रतिभा अनमोल कौर ने मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 (सीजन-6) का खिताब अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हरिद्वार में 31 मई को आयोजित भव्य प्रतियोगिता में अनमोल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह प्रतिष्ठित ताज हासिल किया। दून इंटरनेशनल सिटी कैंपस स्कूल की छात्रा अनमोल कौर ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन किया। रैंप वॉक, व्यक्तित्व परीक्षण और मंच प्रस्तुति
Uttarakhandnews Network
6 जून


स्वच्छता और हरियाली का संदेश लेकर मैदान में उतरा नरेन्द्रनगर वन प्रभाग
नरेन्द्रनगर/ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की ओर से शिवपुरी वन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान और सांकेतिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वन विभाग द्वारा गंगा तट, पर्यटन स्थलों, वन मार्गों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया
Uttarakhandnews Network
5 जून
bottom of page

