top of page


राष्ट्रीय स्वास्थ्य विमर्श में हिम्स की सशक्त उपस्थिति, डॉ. शैली व्यास को दोहरी उपलब्धि
डोईवाला/देहरादून । जन स्वास्थ्य और सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए Himalayan Institute of Medical Sciences (हिम्स) की वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षाविद् डॉ. शैली व्यास ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2026 में उन्हें देश की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि न केवल हिम्स जौलीग्रांट बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। हिम्स के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग म
Uttarakhandnews Network
14 मई


“जीरो टॉलरेंस” पर DM सविन बंसल सख्त, उप निबंधक पर निलंबन की संस्तुति
देहरादून। विकासनगर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल की औचक छापेमारी में करोड़ों रुपये के स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अनियमितताओं के बाद उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। डीएम द्वारा 4 मई को किए गए औचक निरीक्षण में कार्यालय के रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्
Uttarakhandnews Network
14 मई


इंदिरेश अस्पताल बना मासूम की मुस्कान का कारण, डेढ़ साल बाद संभव हुआ दूध पीना
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चिकित्सकों ने दुर्लभ शिशु शल्य चिकित्सा कर डेढ़ वर्षीय मासूम को नई जिंदगी दी है। जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्चे ने सफल सर्जरी के बाद पहली बार मां का दूध पिया तो परिजनों की आंखें नम हो गईं। लंबे समय से बच्चे के इलाज में जुटे माता-पिता ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। अस्पताल के वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डॉ. मधुकर मलेठा की देखरेख में बच्चे का सफल उपचार किया गया। बच्चे को “प्योर इसोफेगियल एट्रेसिया” नामक दुर्लभ जन्मजात बीम
Uttarakhandnews Network
14 मई


जनस्वास्थ्य को समर्पित पहल, पैनेसिया हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क परामर्श
ऋषिकेश । पैनेसिया हॉस्पिटल द्वारा 15 मई से 23 मई 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक व्यापार सभा के सामने स्थित अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के दौरान आयुष्मान, गोल्डन कार्ड, CGHS,
Uttarakhandnews Network
14 मई


नगर निगम की अनदेखी से बढ़ा बंदरों का आतंक, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित उग्रसेन नगर वार्ड संख्या-22 और ऋषि एवेन्यू सोसायटी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने बताया कि पिछले एक माह से क्षेत्र में बंदरों की आमद लगातार बढ़ी है। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं तथा छतों पर सुखाए गए कपड़ों को फाड़ने और इधर-उधर बिखेरने
Uttarakhandnews Network
14 मई


NGA का परीक्षा परिणाम बना मिसाल, शत-प्रतिशत सफलता से विद्यालय में जश्न का माहौल
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है। विद्यालय की छात्रा इशिता सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शानदार परीक्षा परिणामों से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा श्वेता यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रीतिका ने 96.8%, निहारिका निषाद ने 96.6% तथा अंशिका ने 96.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय औ
Uttarakhandnews Network
14 मई


देहरादून में SGRR का शिक्षा मॉडल फिर साबित, छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बिखेरा जलवा
देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मिशन का नाम रोशन किया है। मिशन के सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट अंकों के साथ छात्रों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मिशन के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास महाराज के मार्गदर्शन में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम इस सफ
Uttarakhandnews Network
14 मई


रोगी सुरक्षा से मानवीय करुणा तक, हिम्स ने नर्सिंग समुदाय के योगदान को किया सलाम
डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के वातावरण में मनाया गया। आदि कैलाश सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग समुदाय की सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसके बाद नर्सिंग पेशे की गरिमा और उसकी सामाजिक भूमिका पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवस
Uttarakhandnews Network
12 मई


निकाह समारोह बना सामाजिक एकता का उत्सव, नेताओं से लेकर साहित्यकारों तक ने दी शुभकामनाएं
रुड़की/काशीपुर । बदलते सामाजिक परिवेश में जहां वैवाहिक आयोजनों में दिखावे और आडंबर की चमक अक्सर रिश्तों की आत्मीयता पर भारी पड़ती दिखाई देती है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त के परिवार में संपन्न विवाह समारोह ने सादगी, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा शहरभर में होती रही। काशीपुरी स्थित गोयल बैंकट हॉल में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में इमरान देशभक्त की सुपुत्री आसमा बानो एवं सुपुत्र मोहम्मद उस्मान के विवाह अवसर पर राजनीतिक, स
Uttarakhandnews Network
12 मई


उत्तराखण्ड की संस्कृति से तिब्बत की झलक तक, SGRRU के नर्सेज डे समारोह ने बांधा समां
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए नर्सिंग पेशे की महत्ता को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मरीजों की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। मंगलवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंस
Uttarakhandnews Network
12 मई


हिम्स बना नवजात सुरक्षा जागरूकता का केंद्र, आधुनिक प्रशिक्षण से सशक्त होंगे स्वास्थ्यकर्मी
देहरादून। उत्तराखंड में नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने और जन्म के तुरंत बाद आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में Himalayan Institute of Medical Sciences (हिम्स) जौलीग्रांट ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बाल रोग एवं नवजात विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) दिवस के अवसर पर आयोजित बेसिक एनआरपी प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेशभर से आए लगभग 40 स्वास्थ्य पेशेवरों को नवजात पुनर्जीवन की आधुनिक एवं व्यवहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण
Uttarakhandnews Network
12 मई


बुजुर्गों की पुकार से बच्चों की फीस तक—जनता दरबार में हर फरियाद पर गंभीर दिखा देहरादून प्रशासन
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, बुजुर्ग उत्पीड़न, हाईटेंशन लाइन, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफी और पेयजल जैसी समस्याओं से जुड़ी 201 शिकायतें दर्ज की गईं। जिला प्रशासन ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई के निर
Uttarakhandnews Network
11 मई


हरिद्वार में तकनीकी नवाचारों और समाजोपयोगी शोध पर हुई बड़ी चर्चा
हरिद्वार। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवाचार, तकनीकी विकास और समाजहित में उसके उत्तरदायी उपयोग पर व्यापक चर्चा की गई। इस वर्ष की थीम “Responsible Innovation for Inclusive Growth” रही, जिसके अंतर्गत समावेशी विकास के लिए उत्तरदायी तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचारों पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्
Uttarakhandnews Network
11 मई


ऋषिकेश की धरती पर दिखा खिलाड़ियों का जुनून, स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप का शानदार समापन
ऋषिकेश। भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में देहरादून जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के तहत कराए गए। खिलाड़ियों के जोश और
Uttarakhandnews Network
11 मई


नवजातों की जिंदगी बचाने की दिशा में बड़ी पहल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय सीएमई कार्यक्रम में गर्भ में पल रहे शिशुओं के हृदय रोगों की समय रहते पहचान को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस वैज्ञानिक कार्यक्रम में “फीटल ईको” तकनीक को नवजातों के लिए जीवनरक्षक बताते हुए विशेषज्ञों ने इसका लाइव डैमो भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के सभागार में किया गया, जिसमें उत्
Uttarakhandnews Network
10 मई


SGRRU फिजियोथेरेपी विभाग का यादगार फेयरवेल, खट्टे-मीठे अनुभवों के बीच भावुक हुए छात्र
देहरादून। Shri Guru Ram Rai University के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, यादों और उत्साह से सराबोर रहा। समारोह में सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, जहां कभी हंसी के ठहाके गूंजे तो कभी आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताए गए वर्ष उनके जीवन के सबसे यादगार और सीख देने वाले
Uttarakhandnews Network
9 मई


डिजिटल इंडिया मिशन को देहरादून से बल, DM सविन बंसल ने बदली एनआईसी की तस्वीर
देहरादून। देहरादून जिला प्रशासन ने डिजिटल इंडिया मिशन को नई मजबूती देते हुए कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में कायाकल्प किया है। शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने नव-नवीनीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन कर डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। डीएम सविन बंसल के विशेष प्रयासों से एनआईसी कार्यालय को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। कार्यालय में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
Uttarakhandnews Network
9 मई


उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग का स्वच्छता मॉडल लागू, अब हर घर में होंगे चार कूड़ादान
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू कर दिए हैं। एक अप्रैल 2026 से लागू इस नई व्यवस्था के तहत अब घरों, दुकानों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का पृथक्करण अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार अब कचरे को चार अलग-अलग डिब्बों में रखना होगा। हरे डिब्बे में गीला अथवा जैविक कचरा, नीले डिब्बे में सूखा एवं रिसाइकिल होने वाला कचरा, लाल डिब्बे
Uttarakhandnews Network
8 मई


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय बना तकनीकी नवाचार का केंद्र, छात्रों ने विकसित किया ऑटोनोमस ड्रोन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के छात्रों एवं युवा वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक ऑटोनोमस ड्रोन (नॉन-जीपीएस) विकसित किया है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। ड्रोन का निर्माण कम्प्यूटर विज्ञान विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस परियोजना का निर्देशन कम्प्यूटर विज्ञान विभाग
Uttarakhandnews Network
8 मई


भाजयुमो नेता अंकित नैथानी ने पश्चिम बंगाल में संभाली कमान, भाजपा को मिली जीत
ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के घनसाली निवासी एवं वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश के जिला उपाध्यक्ष अंकित नैथानी ने पश्चिम बंगाल के सांगठनिक जिला श्रीरामपुर अंतर्गत चापदानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह की जीत पर खुशी व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा चुनाव के दौरान सौंपी गई जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाया। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड भाजपा संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान में कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधि
Uttarakhandnews Network
7 मई
bottom of page

