top of page


श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मंत्री कैड़ा, बोले- कुमाऊँ में भी चाहिए एसजीआरआर जैसे संस्थान
देहरादून। उत्तराखण्ड के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री ने एसजीआरआर ग्रुप द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में
Uttarakhandnews Network
3 अग॰


श्री दरबार साहिब से गूंजा गुरु महिमा का संदेश, गुरु के आदर्शों को जीवन में अपनाने का हुआ आह्वान
देहरादून। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु एवं संगतें श्री दरबार साहिब पहुंचीं और श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, अरदास और गुरु स्मरण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीम
Uttarakhandnews Network
29 जुल॰


कारगिल विजय दिवस: धामी ने शहीदों को किया नमन, अग्निवीरों के भविष्य को लेकर भी किया बड़ा ऐलान
देहरादून। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार
Uttarakhandnews Network
26 जुल॰


SGRRU की बड़ी पहल: उद्योग से सीधे जुड़ेंगे छात्र, ताज ग्रुप देगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को नई दिशा देते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) ने शनिवार को स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान प्रदेश के युवाओं को होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, फूड सर्विस और पर्यटन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्य
Uttarakhandnews Network
25 जुल॰


शौर्य स्थल से गांधी पार्क तक उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, धामी ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
देहरादून। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी देहरादून शनिवार को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग से 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मैराथॉन में युवाओं, पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति क
Uttarakhandnews Network
25 जुल॰


टिहरी पुलिस के विकास सैनी बने जून के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी, प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए
टिहरी। जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को सीआईयू शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी विकास सैनी को जून-2026 का 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' घोषित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी विकास सैनी ने कोतवाली चंबा में पंजीकृत मु.अ.सं. 21/2026 (धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट) में वांछित अभियुक्त प्यारेराम पुत्र छोटेलाल, निवासी खैरीखुर्द, निकट स
Uttarakhandnews Network
24 जुल॰


बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग पर प्रहार, डोईवाला में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए की टीम ने बताया कि बलविंदर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के भूमि पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़कों सहित अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने भविष्य में
Uttarakhandnews Network
23 जुल॰


पत्रकार हितों पर गंभीर महानिदेशक बंशीधर तिवारी, कल्याण कोष से नौ परिवारों को आर्थिक संबल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के हितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विचार करते हुए राहत और सम्मान से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। समिति ने पत्रकार कल्याण कोष के अंतर्गत नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपय
Uttarakhandnews Network
22 जुल॰


मंत्री राम सिंह कैड़ा से मिले व्यापारी, प्रतीक कालिया ने उठाया नगर निगम के बढ़े किराए का मुद्दा
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के किराए में कथित अनियमित वृद्धि का मामला मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष प्रमुखता से उठा। ऋषिकेश में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने बढ़े हुए किराए को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे व्यावहारिक एवं न्यायसंगत बनाए जाने की मांग की। व्यापारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि नगर निगम की ओर से किराए में की गई वृद्धि से स्थानीय कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा
Uttarakhandnews Network
21 जुल॰


मोबाइल छोड़ मैदान में उतरें बच्चे, तभी बनेगा स्वस्थ भारत : डॉ. राजे नेगी
ऋषिकेश। रेन बुकई कराटे एकेडमी, आईडीपीएल ऋषिकेश की ओर से रविवार को रामलीला कमेटी भवन में कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों के सम्मान में बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सफल खिलाड़ियों को अतिथियों ने बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी व प्रशिक्षक कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि हाल ही में आयोजित बेल्ट परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने
Uttarakhandnews Network
20 जुल॰


राहुल के दौरे के बाद धामी सरकार सक्रिय, सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई रोकी
देहरादून/ऋषिकेश। देहरादून के सात मोड़ सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रस्तावित करीब तीन हजार पेड़ों की कटाई का मामला अब राजनीतिक और पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान आंदोलनकारियों से मुलाकात और इस मुद्दे को संसद में उठाने के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि विकास र
Uttarakhandnews Network
18 जुल॰


हिम्स जौलीग्रांट ने दिखाई राह, फंगल संक्रमण की रोकथाम और उपचार पर आधुनिक चिकित्सा का राष्ट्रीय संगम
डोईवाला/देहरादून । तेजी से उभरते फंगल संक्रमण और उससे जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा विमर्श का केंद्र बनकर उभरा। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से इंडियन सोसाइटी ऑफ मेडिकल माइकोलॉजिस्ट्स (आईएसएमएम) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सीएमई सह कार्यशाला "बेसिक सेंसिटाइजेशन इन माइकोलॉजी" में देशभर के चिकित्सकों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग ले
Uttarakhandnews Network
18 जुल॰


'अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी', धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया, कुआंवाला में आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए विशेष 'अग्निवीर सेल' स्थापित किया जाएगा। यह सेल अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास और स्वरोजगार में सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पर्यटन विभाग की
Uttarakhandnews Network
17 जुल॰


हरेला पर उत्तराखंड का हरित महाअभियान, एक दिन में 10 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर वन विभाग के तत्वावधान में मसूरी वन प्रभाग द्वारा मालदेवता क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। "हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम" थीम पर आयोजित अभियान का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपकर किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Uttarakhandnews Network
17 जुल॰


HIMS की उपलब्धि से उत्तराखंड को मिलेगा डॉक्टरों का मजबूत भविष्य, NMC ने बढ़ाईं MBBS सीटें
डोईवाला/देहरादून । उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बना, जब हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS), जौलीग्रांट को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से एमबीबीएस की 100 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस मंजूरी के साथ संस्थान में एमबीबीएस की कुल सीटें 150 से बढ़कर 250 हो गई हैं। यह उपलब्धि केवल एक संस्थान की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला मील का पत्थर मानी ज
Uttarakhandnews Network
17 जुल॰


प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, SGRRU में हरेला पर हुआ पौधारोपण अभियान
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में गुरुवार को पौधारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डीन, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों ने पौधे रोपकर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि हरेला केवल एक
Uttarakhandnews Network
17 जुल॰


हिम्स–टीएचडीसी की पहल से पहाड़ को मिला भरोसेमंद उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सा अब दहलीज तक
नई टिहरी। पहाड़ के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जॉलीग्रांट और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी चिकित्सालय में साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया है। इस संयुक्त पहल से अब टिहरी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, टीएचडीसी कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सक
Uttarakhandnews Network
14 जुल॰


SGRRU की शिक्षा का कमाल: गोपेश्वर के आलेख परमार ने पहले प्रयास में IIT मुंबई में बनाई जगह
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विश्वविद्यालय एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। SGRRU के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज ने आलेख परमार, उनके माता-पिता
Uttarakhandnews Network
13 जुल॰


धामी का SGRRU मॉडल को सम्मान, विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा ने जीता मुख्यमंत्री का दिल
देहरादून। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे, जहां विद्यालय परिवार ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में शिक्षा, सेवा और संस्कार की समृद्ध परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सहाना रहमान, शिक्षक-शिक्षिकाओं
Uttarakhandnews Network
13 जुल॰


इन्दिरेश अस्पताल में जुटे देश के विशेषज्ञ, कैंसर मरीजों के पुनर्निर्माण उपचार की नई तकनीकों पर चर्चा
देहरादून। नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शनिवार को "स्पेक्ट्रम ऑफ ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज" विषय पर राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लेकर कैंसर सर्जरी के बाद पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्टिव) की अत्याधुनिक तकनीकों, वैश्विक शोध और उपचार की नवीन पद्धतियों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मैक्स इंस्टीट्यूट
Uttarakhandnews Network
11 जुल॰
bottom of page

